फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Several trains including capital canceled

राजधानी समेत कई ट्रेनें निरस्त

Fri, 15 Sep 2017 11:57 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 15 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Several trains including capital canceled
trains - फोटो : pic as demo
बिहार में बाढ़ के चलते बलिया छपरा रेलखंड से होकर गुजरने वाली राजधानी समेत कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। इससे परेशान हुए। टिकट वापसी के लिए खिड़की पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


 स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पूर्वी सीमान्त रेलवे के कटिहार एवं अलीपुरद्वार मंडलों में भारी वर्षा एवं बाढ़ के फलस्वरूप अनेक गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जिसमे 18 एवं 19 सितंबर को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 17, 19, 22 एवं 24 सितम्बर, 2017 को किशनगंज से प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह 21 सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 18, 22 एवं 25 सितम्बर,2017 को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 12435 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।    17 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16, 19 एवं 23 सितम्बर को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 19 सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने से यात्री परेशान हुए। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए यात्रियों ने रात स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed