{"_id":"6202b106ad27d6387f31277f","slug":"seven-nominated-including-rizvi-and-mahendra-ballia-news-vns637649132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवी और महेंद्र समेत सात ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवी और महेंद्र समेत सात ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मंगलवार को बांसडीह, सिकंदरपुर, फेफना और रसड़ा विधानसभा से कुल सात नामांकन हुए। इसमें सपा और उसकी सहयोगी सुभासपा से एक-एक और बहुजन मुक्ति पार्टी एवं राष्ट्र उदय पार्टी से एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल नहीं हुए।
अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने आरओ के पास पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन के दौरान टीडी कालेज चौराहा से लेकर समूचा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। पुलिसकर्मी प्रवेश लेने वाले लोगों की सघन तलाशी लेते रहे। हालांकि इस दौरान चुनावी आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ी। पाबंदी के बाद दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने टीडी कालेज चौराहे पर जुलूस निकाला और नारेबाजी भी। जबकि प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।
छठवे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में शामिल बलिया जिले की सात विधानसभाओं के लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सपा के कद्दावर नेता और दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री मुहम्मद जियाऊद्दीन रिजवी ने सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल और अपने प्रस्तावकों के साथ दोपहर में करीब 1.30 बजे कलेक्ट्रट परिसर पहुंचे और पर्चा दाखिल करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय चले गए। इसके उपरांत सुभासपा से रसड़ा विधान सभा के प्रत्याशी महेंद्र चौहान सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह के साथ नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे । इसके अलावा फेफना विधानसभा से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार अवधेश वर्मा, रसड़ा विस क्षेत्र से राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति पाल ने भी परचा दाखिल किया। बांसडीह विधान सभा से प्रमोद पासवान, विनोद वर्मा व स्वामीनाथ साहनी ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। जबकि बेल्थरारोड, बलिया और बैरिया विधान सभा में एक भी नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
----
सपाईयों ने की नारेबाजी
नामांकन से पूर्व सपा नेता जियाउद्दीन रिजवी करीब ढ़ाई घंटे तक सपा कार्यालय में समय व्यतीत किया। इसके उपरांत दिन में करीब 1.15 बजे नामांकन के लिए अपने समर्थकों के साथ निकलें। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
---
अब तक बिके 149 नामांकन पत्र
नामांकन क्रम एक ओर जहां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, वहीं नामांकन पत्रों की बिक्री सिलसिला भी बदस्तूर है। चौथे दिन कुल 22 पर्चों की बिक्री हुईं। कुल मिला कर अब तक 149 नामांकन पत्रों की बिक्री हुईं है। पहले दिन 56, दूसरे दिन 62, तीसरे दिन 29 और चौथे दिन 22 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुईं। मंगलवार को बेल्थरा रोड से नामांकन के लिए एक फार्म, रसड़ा से तीन फार्म, सिकंदरपुर से चार फार्म, फेफना से चार फार्म, बलिया नगर से तीन फार्म, बांसडीह से पांच फार्म और बैरिया से दो फार्म लिया गया। वहीं नामांकन करने आने वाले उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर ही पहल उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। उसके बाद हाथों को सैनिटाइज करने के उपरांत मास्क देकर नामांकन कक्ष की ओर जाने दिया जा रहा था।