फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seeing investigation team escaped jholachap

जांच टीम को देखते ही भाग निकले झोलाछाप

Fri, 10 Jul 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 10 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Seeing investigation team escaped jholachap
दूसरों की जान से खेलने वालों के यहां जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की वे खुद की जान बचाकर भाग निकले। तहसील क्षेत्र के बैरिया और रानीगंज बाजार में स्वास्थ्य टीम और बैरिया तहसील प्रशासन ने झोलाछाप चिकित्सकों के यहां शुक्रवार को छापेमारी की।
विज्ञापन


 इस दौरान अवैध नर्सिंग होम, चिकित्सालय, पैथोलाजी सेंटर के संचालक भाग गए। ऐसा लग रहा थ्ाा कि उन्हें इसकी जानकारी पहले से थी।
डिप्टी सीएमओ डा. जेआर तिवारी, डा. एनके सिंह, उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक और क्षेत्राधिकारी बैरिया सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार की दोपहर झोलाछाप चिकित्सक तथा अवैध ढंग से संचालित हो रहे पैथोलाजी सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान दर्जनों चिकित्सक अपनी-अपनी क्लीनिक बंद करके भाग गए। जबकि नर्सिंग होम और पैथोलाजी सेंटर पर ताला लटक गया।
विज्ञापन



वहीं कई चिकित्सकों को डिप्टी सीएमओ डा. जेआर तिवारी ने सोमवार तक रजिस्ट्रेशन के कागजात जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। बांसडीह संवादादाता के मुताबिक एसडीएम बांसडीह अरविंद कुमार राय और एसीएमओ लल्लन प्रसाद ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत विभिन्न नर्सिंगहोमों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान टीम ने बांसडीह कचहरी स्थित ओम साइंस सेवा निदान केंद्र, रायल हास्पीटल, डा. वीरेंद्र वर्मा, डा. अब्दुल खैर, मंगल नेत्र चिकित्सालय पर छापेमारी की। इस दौरान कई नर्सिंगहोमों पर ताले लटक गए। जबकि कई चिकित्सक अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed