फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   See Tulsi Vivah descended faithful

तुलसी विवाह देखने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
See Tulsi Vivah descended faithful
कार्तिक एकादशी के दिन रविवार शाम नगवां स्थित गंगातट पर माता तुलसी के साथ भगवान शालीग्राम का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रस्मों के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विवाह संपन्न होते ही देवी-देवताओं के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन



क्षेत्र के नगवां गांव स्थित गंगातट पर 16 नवंबर से चल रहे शालीग्राम-तुलसी विवाह यज्ञ समारोह में बक्सर से आए लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी की देखरेख में तुलसी माता का मंडप कंडा और बांस से बनाया गया था। इस मंडप में माता तुलसी का पूरे विधि विधान के साथ शालीग्राम भगवान से हुआ।
विज्ञापन



विवाह के पुरोहित बिहार के रोहतास जिले के लल्लन पंडित तथा झारखंड के चंद्रकांत पंडित ने संयुक्त रूप से प्रत्येक विवाह संस्कार का वेद मंत्रोच्चार का पाठ किया। इसमें दुल्हन पक्ष की एक दर्जन महिलाओं ने माता तुलसी को नोहकटी, हल्दी लेपन, माटी कोड़, मानर पूजन, कन्यादान आदि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, वर पक्ष से भगवान शालीग्राम की डोली लेकर मां तुलसी के दरवाजे कहरियां डा. बृकेश पाठक, अवध किशोर पाठक, विमल पाठक, राधा किशुन पाठक पहुंचे। जहां कन्या पक्ष की महिलाओं ने बारातियों का स्वागत करते हुए पारंपरिक गीत गाई।



इस अवसर पर कई बार मां तुलसी और भगवान शालीग्राम के जयकारे लगाए गए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सभी बारातियों समेत श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस मौके पर अश्वनी उपाध्याय, शिवजी पाठक, प्रधान विनोद गुप्ता, जवाहर पाठक, भुवर पाठक, भरत पाठक, मुन्ना पाठक, राकेश पाठक, प्रियम्वदा पाठक, उर्मिला पाठक, उषा यादव समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed