फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Security Link on Dady Bath

ददरी स्नान पर सुरक्षा कड़ी

Sat, 21 Oct 2017 10:52 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 21 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Security Link on Dady Bath
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर शिवरामपुर स्थित गंगा घाट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
कार्तिक पूर्णिमा के दिन से लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला और मुख्य स्नान की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने साफ सफाई, यातायात व सुरक्षा के इंतजाम से को लेकर शुक्रवार को भ्रमण कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शहर के बाहर निकलते ही गायत्री शक्तिपीठ के आगे लगे कूड़े के ढेर को हटाने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी गंगा घाट पर गये। वहां स्नान स्थल को चार सेक्टर में बांटते हुए सेक्टवार वॉच टॉवर लगाने का निर्देश दिया। यहां सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठेंगे और वहीं से हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय व कोतवाल शशिमौलि पांडेय को हर व्यवस्था की बेहतरी पर ध्यान देने को कहा। निर्देश दिया कि रास्तों को सही कराया जाए। जहां कहीं भी गड्ढ़े हों, वहां मिट्टी भरकर बराबर करवा लें। किसी भी सूरत में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नही होनी चाहिए। वहां से धरीक्षण बाबा की कुटी वाले रास्ते पर गये। कहा कि जहां रास्ता पतला है, वहां चौड़ा किया जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्नान की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान कोतवाल  से कहा कि घाट पर फोर्स के साथ पर्याप्त महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए। रहे। कहा कि भीड़ को देखते हुए विशेष निगरानी की जरूरत है। महिला स्नार्थियों की भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में महिला फोर्स की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed