फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sector- level BJP party chief will

सेक्टर स्तर पर टोली प्रमुख बनाएगी भाजपा

Thu, 06 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 06 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sector- level BJP party chief will
भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक नगर के एक निजी होटल में गुरुवार को हुई। इस दौरान वक्ताओं ने अभियान की सफलता पर चर्चा की। कहा कि सदस्यों को बिचौलियों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे दिल्ली से जोड़ा जाएगा। हर सेक्टर में टोली प्रमुख बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। मुख्य अतिथि उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि अभी 15 अगस्त तक अभियान चलेगा। 2015 को पार्टी संगठन वर्ष के रूप में मनाएगी। पार्टी नेतृत्व ने पूरे प्रदेश में 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में दो लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण प्रमुख त्रयंबक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जगह-जगह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। हर सेक्टरों में टोली का एक प्रमुख बनाया जाएगा। उसके माध्यम से बूथ की संरचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश में सुशासन की सरकार दे सकती है। विनोद राय ने कहा कि सत्यापन का कार्य समयसीमा के अंदर कर लें। आने वाले दिनों में भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed