फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Second member of religious conversion gang arrested

Ballia News: धर्म परिवर्तन गिरोह का दूसरा सदस्य गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Second member of religious conversion gang arrested
भीमपुरा। एक सप्ताह के अंदर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का दूसरा सदस्य आलोक कुमार निवासी मऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अमर उजाला ने पांच अक्तूबर के अंक में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस शीर्षक नाम से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किडिहरापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव के ही महेंद्र राम के घर कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने के लिए मीटिंग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा। जिसके पास से बाइबिल किताब व दान पात्र मिला और अपना नाम आलोक कुमार निवासी मर्यादपुर (लखनौर) मऊ बताया। नौकरी, आवास व पैसा का लालच देकर हिन्दू धर्म से इसाई धर्म परिवर्तन कराने के लिए कुछ बाहरी लोगों के साथ बस्ती के स्थानीय लोगो को एकत्र करके ईसाई धर्म का प्रचार- प्रसार के साथ कुछ सामग्री आदि बांट रहे है और कह रहे कि ईसाई का धर्म अपनाने पर रुपया व नौकरी के साथ आवास मिलेगा तथा हिन्दू देवी-देवताओ का मूर्ति तोड़ने के लिए प्रेरित कर किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन अक्तूबर को थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी निवासी विनोद कुमार को धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष हितेश सिरोही ने बताया कि आरोपी अपने रिश्तेदारी में आकर लोगों को नौकरी, आवास सहित अन्य प्रलोभन देकर इसाई धर्म में परिवर्तन कराता था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed