फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Second accused in murderous attack arrested

Ballia News: जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Second accused in murderous attack arrested
बैरिया। किराना दुकानदार घनश्याम केसरी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पीयूष सिंह को चिरैया मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। पीयूष पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं में बैरिया, दोकटी सहित अन्य थानों में 15 केस दर्ज हैं। पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी दुकानदार घनश्याम केसरी की रानीगंज में किनारे की दुकान है। उन्होंने 23 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि 22 अगस्त की रात में खाना खाकर छत पर टहल रहा था। उसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने जान से मारने के लिए गोली चलाई। लेकिन गोली दरवाजे में जा लगी। घनश्याम केसरी ने पूर्व में दर्ज अवैध वसूली के मुकदमे में सुलह न करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। तहरीर पर पुलिस ने विशाल सिंह, प्रियांशु वर्मा, पीयूष सिंह, आर्यन प्रताप सिंह उर्फ कान्हा पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान कुनाल सिंह का नाम आने पर पुलिस पिछले सप्ताह कुनाल को गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा कि व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed