{"_id":"57ee763d4f1c1bcb4b573c20","slug":"sdm-ne-dilaya-sankalp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छात्राओं को दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छात्राओं को दिलाया संकल्प
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 30 Sep 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के फुलेरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला के प्रांगण में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रसड़ा उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने छात्राओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहाकि गांव और शहर में जो छात्राएं 18 वर्ष की हो गई है, वह अपना मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 भरें।
आयोग के निर्देशानुसार अगर एक गांव में एक हजार पुरुष मतदाता है तो वहां महिलाओं की भागीदारी कम से कम 933 होना चाहिये। मतदाता सूची में देश के किसी भी जगह एक ही नाम होना चाहिए। अगर अन्य स्थान पर नाम हो तो फार्म भरकर नाम कटवा लें। अगर दो जगह नाम मिला तो मतदाता को जेल भी जाना पड़ेगा।
कहा कि अगर कोई दिव्यांग 18 वर्ष का है तो उसे भी मतदाता सूची में शामिल करें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीराम, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, राधेश्याम गुप्ता, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।