फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   school opens in ballia

एक जुलाई से खुलेंगे जिले के परिषदीय स्कूल, नहीं होगी पढ़ाई

Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
school opens in ballia
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देशानुसार एक जुलाई से जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय खोले जाएंगे। हालांकि इस दौरान पठन-पाठन का कार्य नहीं कराया जाएगा। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी की वजह से जिले के 2249 स्कूल मार्च से ही बंद चल रहे है।
विज्ञापन

बताया कि एक जुलाई से आठवीं तक के स्कूलों में आवश्यकतानुसार शिक्षक व शिक्षणेतर स्टाफ को बुलाया जाएगा। उन्हें छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन सहित अन्य प्रशासनिक कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इस दौरान छात्र छात्राओं को स्कूल आने की अभी अनुमति नहीं दी जाएगी और उनकी आनलाइन पढ़ाई का क्रम जारी रहेगा। साथ ही मान्यता प्राप्त अन्य विद्यालयों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति यथा आवश्यक अधिकृत होगी। शासन के निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप्र प्राथमिक शिक्षक के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकों और बच्चों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया न पूरी हो तब तक स्कूल खेलना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सैनिटाइज कराने और कोविड़ गाइड लाइन का पालन करने की व्यवस्था करने तथा कोरोना से मृत हुए शिक्षिकों के आश्रितों को नियुक्ति देनी की प्रक्रिया भी शीघ्र करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed