फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sbsp will Fight BMC elections 2023 Omprakash Rajbhar said we are together with Uddhav Thackeray

UP News: BMC चुनाव में ताल ठोकेगी सुभासपा, ओमप्रकाश राजभर बोले- उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दो दिन पहले मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है।  उनका दावा है कि उद्धव ठाकरे ने सुभासपा के साथ बीएमसी चुनाव लड़ने की सहमति दी है।

विज्ञापन
Sbsp will Fight BMC elections 2023  Omprakash Rajbhar said we are together with Uddhav Thackeray
मुंबई में ओमप्रकाश राजभर ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी चुनाव में इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी ताल ठोकेगी। इसकी पुष्टि खुद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने की है। बुधवार को बलिया के रसड़ा में मीडिया से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह बीएमसी चुनाव उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना से मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन


बताया कि उनकी दो दिन पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात हुई है। इसमें उनकी ठाकरे से बीएमसी चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने दावा किया है कि ठाकरे ने बीएमसी चुनाव सुभासपा के साथ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी

उन्होंने रामचरित मानस व शुद्र को लेकर छिड़े विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करने व पिछड़े वर्ग के हितों की अनदेखी करने वाली सपा दलित व पिछड़े वर्ग का समर्थन हासिल करने में नाकाम रहेगी। तंज कसते हुए कहा कि सपा को स्वामी प्रसाद मौर्य के जरिए कुछ भी हासिल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्थिति विनाश काल विपरीत बुद्धि की हो गई है। मौर्य मजबूत नेता नहीं हैं। वह जनाधार वाले नेता रहते तो विधानसभा चुनाव में हार नहीं जाते और उन्हें विधान परिषद के चोर दरवाजे से सदन में नहीं जाना पड़ता।

सुभासपा अध्यक्ष ने पूछा कि सपा के नेता किस मुंह से बोलेंगे कि वह दलित व पिछड़े वर्ग के हितैषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed