{"_id":"6134f2838ebc3ef1473046ef","slug":"saryu-s-attitude-softens-water-level-drops-ballia-news-vns609896499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के तेवर हुए नरम, जलस्तर में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के तेवर हुए नरम, जलस्तर में गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। रविवार की शाम को जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक पखवारे से जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के बाद कमी होने से तटवर्ती बाशिंदों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार की शाम जलस्तर 64.99 मीटर दर्ज किया गया। सुबह 65.01 मीटर रहा। खतरे का निशान 64.01 मीटर है। इस प्रकार, जलस्तर अभी भी लाल निशान से 98 सेंटीमीटर ऊपर है।
आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। ऐसे में बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। फिर भी बाढ़ का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में कहर बरपा रहा है। घरों में पानी घुस गया है, जिससे वातावरण नारकीय बन गया है। वहीं, कई किलोमीटर क्षेत्रफल पानी में डूबा हुआ है। लोग परेशान हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर, सूर्यपुरा, देल्हुआ और मैरिटार आदि गांवों में जाकर सुरहा में जलभराव के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही जलभराव से किसानों के फसल बर्बादी भी देखी। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कि जलभराव से पीड़ित लोगों के नुकसान का सरकार आकलन कराए और उसका मुआवजा तत्काल दे। कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो सुरहा के किनारे बसे लोगों की महापंचायत बुलाकर सुरहा के संबंध में राय ली जाएगी और तब उस पर ठोस कार्य किया जाएगा। प्रमुख भोला सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक यादव, छोटक राजभर, लल्लन बैशाखी, मंडलु सिंह आदि थे। वहीं, कांग्रेस नेता फैयाज अहमद ने रविवार को बेल्थरारोड में सरयू नदी और ताल के पानी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बताया कि बाढ़ से महरोडीह, अटवा, इंदिरानगर, लचंदायर बलीपुर, शाहकुंदैल, अतरौल, मुबारकपुर, परतीपर, साहुनपुर, बांसपार बहोरवा तिरनई खुर्द, चकिया, मझौवां आदि ग्रामों में तबाही का मंजर है। घरों में पानी घुस गया है और खेत जलमग्न हैं। कई हजार एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। पशुपालक परेशान हैं। फसलों की क्षति का मुआवजा देने की मांग की।
सहयोग नहीं मिलने पर बिफरे बाढ़ पीड़ित
बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरने के बावजूद क्षेत्र सदर तहसील के ग्राम पंचायत गंगहरा और सागरपाली कोलहवा बाबा और मिनी स्टेडियम के बगल में बसे गरीबों को कोई सहयोग अभी तक नहीं मिल पाया है। इसी क्षेत्र के बगल के गांव थम्हनपुरा, इंदरपुर, अंजोरपुर, कोट, भिखारीपुर, मझरिया, चेरूइया, छोटकी नरही आदि गांव में मंत्री उपेंद्र तिवारी के हाथों से बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरण किया गया। कुछ गांवों को छोड़ दिया गया तो वंचित लोगों का कहना है कि पूर्व कि सपा सरकार द्वारा इस तरीके का सौतेला व्यवहार नहीं किया गया। विजय गौड़, रामबदन खरवार, बच्चालाल पासवान, अच्छे लाल, लाल बचन, संजय यादव, रमावती देवी, नीतू देवी, आरती आदि का कहना है सरकार को बदनाम करने के लिए जनप्रतिनिधि ऐसा काम कर रहे हैं।