फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sampling of 485 samples: Less milk fat in paneer, lead chromate mixed in turmeric

485 नमूनों की सैंपलिंग : पनीर में मिल्क फैट कम, हल्दी में मिला लेड क्रोमेट

Fri, 29 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sampling of 485 samples: Less milk fat in paneer, lead chromate mixed in turmeric
बलिया। आयुर्वेद में औषधि करार दी गई हल्दी को भी मिलावटखोरों ने जहरीला बना दिया है। शहर के चौक से हल्दी के लिए गए नमूने की जांच में लेड क्रोमेट (शीशा) की पुष्टि हुई है। यह रसायनिक कलर है, जो स्वास्थ्य के लिए लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा पनीर के नमूने में मिल्क फैट दो प्रतिशत से भी कम पाया गया है। यह न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिए। मिठाइयों पर लगाई गई चांदी का वर्क भी मिलावटी मिला। मिठाई पर चांदी की जगह एल्मुनियम का वर्क लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अक्तूबर 2024 से अबतक 485 नमूनों की सैंपलिंग की थी। दुकानों से लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट में 167 नमूना पास हुए और 318 नमूना फेल रहे। मिठाई व खाद्य पदार्थों में सभी में कुछ न कुछ कमियां पाई गई हैं। विभाग ने मिलावट खोरों पर 20.65 लाख रुपया जुर्माना लगा कर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा खतरा हल्दी को लेकर सामने आया है। भोजन को पौष्टिक बनाने वाली हल्दी में जो पीलापन है, यह उसकी शुद्धता की वजह से नहीं बल्कि रंग की वजह से आ रहा है। इस रंग में लेड क्रोमेट (शीशा) पाया गया है। इस तरह के हल्दी का इस्तेमाल व्यक्ति को कैंसर का मरीज बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि शहर के स्टेशन रोड मिठाई की एक दुकान से खोवा व पनीर के नमूने लिए गए। इसमें फैट कंटेंट मानक से कम पाया गया। इसकी गुणवत्ता भी खराब पाई गई। जापलिंगंज से पनीर का नमूना मानक के अनुसार नहीं मिला। इसमें जहां मिल्क फैट कम पाया गया, वहीं नमी मानक से अधिक मिली। इसका मतलब यह कि पनीर बनाने वाले दूध से मक्खन पहले निकाल लिया गया होगा या पाउडर का इस्तेमाल किया गया।
गुदरी बाजार से कचरी व नमकीन का सैंपल लिया गया था। इस नमकीन में खराब तेल का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से इसे खाने योग्य नहीं माना गया है। इसमें गंदगी और बाहरी तत्वों की पुष्टि हुई है।

आशंका है कि नमकीन जिस तेल में तला गया होगा, उसमें पहले कोई दूसरी खाद्य सामग्री भी पकाई होगी। रसड़ा स्टेशन रोड की एक मिठाई की दुकान से लिए गए बेसन के लड्डू का नमूना भी मानक के अनुसार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed