फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salary deducted for six sanitation workers found absent

Ballia News: अनुपस्थित मिले छह सफाई कर्मियों का काटा वेतन

Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Salary deducted for six sanitation workers found absent
बलिया। नगर के वार्ड नं.12 व 15 में तैनात कर्मचारियों में अनुपस्थित पाए गए छह सफाई कर्मियों का नपा के ईओ सुभाष कुमार ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एक सफाई कर्मी के बीमार होने के बावजूद उसकी हाजिरी लगाने और एक महिला कर्मचारी की जगह अन्य के द्वारा कार्य किए जाने पर सफाई नायक और पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 3:30 बजे वार्ड नं.12 के सिविल लाइन एवं वार्ड नं.15 के टैगोर नगर में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान दोनों वार्ड में जगह-जगह कूड़ा-कचरा पसरा मिला और नालियों में प्लास्टिक भरा पाया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नं.12 के सिविल लाइन में सफाई कर्मचारी रवि अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वार्ड नं.15 के टैगोर नगर में सफाई कर्मचारी शमीम, सुग्रीव, ज्ञान प्रकाश गिरी, अनिल, तारा देवी, तारामुनी व राजकुमार अनुपस्थित पाएं गए। निरीक्षण के दौरान ईओ को जानकारी मिली कि सफाई कर्मचारी सुग्रीव लम्बे समय से बीमार है, उसकी उपस्थिति भी बनायी जा रही है, कार्यालय में कोई भी सूचना नहीं दी गई है।

तारामुनी की जगह अन्य कर्मचारी कार्य करते हुए पाया गया। इसको लेकर ईओ ने सफाई नायक फिरोज खॉ एवं आउट सोर्सिंग के सफाई पर्यवेक्षक पंकज कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed