फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saint Ravidas believe in work

संत रविदास ढोंग में नहीं कर्म में रखते थे विश्वास

Tue, 03 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 03 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas believe in work
जनपद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में  मंगलवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने रविदास की प्रतिमा का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।  इसमें सैकड़ाें भ्ाक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

 
 इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि संत  रविदास    ढोंग की जगह कर्म में विश्वास रखते थे।
विज्ञापन


नगर के सतनी सराय स्थित रविदास मंदिर में रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रवि दास की विभिन्न झांकियां भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा रविदास मंदिर से निकलकर सतीशचंद्र चौराहा, काजीपुरा, मिड्ढी चौराहा, महुआ मोड़ होते हुए गांधी नगर, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, स्टेशन चौक रोड, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, तहसील रोड, नया चौक होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान रविदास के जीवनी पर विभिन्न झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान हाथी-घोड़े के साथ गाजे-बाजे शोभा बढ़ा रहा रही थी। वहीं नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर, भृगु आश्रम, महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शोभायात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, समाजसेवी अजय कुमार, मिठाईलाल भारती, संतोष कुमार, महफूज आलम, मदन राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  

बेल्थरारोड संवाददाता : संत रविदास की जयंती नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में संत के जीवन वृत को रेखांकित करते हुए उनके उपदेशों को आत्म सात करने पर बल दिया गया। चंदायर     बलीपुर में भाजपा नेता लाल बहादुर भारती के संयोजकत्व में रविदास जयंती पर पूजन-अर्चन की धूम रही।



रेवती संवाददाता : संत रविदास के जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा मंगलवार को निकाली गई। नगर के मवेशी अस्पताल स्थित रविदास मंदिर से संत रविदास की मूर्ति को रथ पर रखकर पूरे नगर का भ्रमण कराया गया। जुलूस में गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर युवक थिरकते नजर आए।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed