फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sahu Hitkarini Committee welcomed Pratapgarh MP

साहू हितकारिणी समिति ने प्रतापगढ़ के सांसद का किया स्वागत

Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sahu Hitkarini Committee welcomed Pratapgarh MP
बलिया। शहर के साहू भवन में सोमवार को प्रतापगढ़ के सांसद संजय लाल गुप्ता का साहित हितकारिणी समिति द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। साहू हितकारिणी समिति को एवं वैश्य चेतना महासभा को संबोधित करते हुए संगम लाल गुप्ता ने कहा कि 23 फरवरी 2020 को प्रयागराज की केपी मैदान प्रयागराज में पिछड़ा वैश्य महाकुंभ व्यापारी समाज के उत्थान के लिए आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि पीयूष गोयल ऊर्जा मंत्री भारत सरकार होंगे। जिसके माध्यम से समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने में मदद मिलेगी । महाकुंभ की सफलता के लिए उन्होंने उपस्थित लोगों से भरपूर सहयोग करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि भारी संख्या में जनपद बलिया से लोग जाएंगे एवं समाज एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश से भारी व्यापारी के आने एवं क्रार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। एफसीआई उ. प्र. के सलाहकार सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता एवं रामविलास साहू को समाज का महाकुंभ का तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के लिए पिछड़ा महाकुंभ के संयोजक सांसद ने अरविंद गांधी को कार्यक्रम में प्रदेश का सहसंयोजक, प्रमोद कुमार मद्धेशिया को जनपद बलिया का संयोजक मनोनित किया गया। जिला महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने आगन्तुकों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामविलास साहू, प्रदीप वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता , डा. आरपी गुप्ता, अभिषेक कुमार, विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद ,सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोविन्द जयसवाल तथा संचालन विजय शंकर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed