फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saffron everywhere, just a 'bicycle'

भगवा हर ओर, बची बस एक 'साइकिल'

Sat, 11 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 11 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Saffron everywhere, just a 'bicycle'
नगर विस क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद समर्थकों संग जुलूस निकालते भाजपा के आनंद स्वरुप शुक्ला।
जिले के सात विधानसभा सीटोें में पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर भगवा लहराया, जबकि सपा और बसपा को एक-एक सीट ही मिल सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बलिया नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला ने  40011 मतों से धमाकेदार जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया। वहीं, दूसरी ओर बांसडीह सीट पर कांटे की टक्कर में सपा प्रत्याशी व मंत्री रामगोविंद चौधरी 1687 मत से जीत हासिल करने में कामयाब रहे।  
विज्ञापन



मालूम हो कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं ने सपा के पक्ष में इस कदर मतदान किया था कि पांच सीटों पर इनके प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि एक-एक सीट पर बसपा व भाजपा को जीत मिली थी। लेकिन सबसे हैरानी की बात रही कि पिछले चुनाव में एक-एक सीट जीतने वाले प्रत्याशी ने अपनी सीट बचा ली जबकि सपा ने भी एक सीट को बचाया। इसमें रसड़ा से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह, फेफना से भाजपा के उपेंद्र तिवारी व बांसडीह से सपा के रामगोविंद चौधरी थे। अन्य चार सीटों पर बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी आंनद स्वरूप शुक्ला, सिकंदरपुर से भाजपा के संजय यादव, बैरिया से भाजपा के सुरेंद्र सिंह, बेल्थरारोड से भाजपा के धनंजय कन्नौजिया ने जीत दर्ज की। सात में से पांच सीटों पर जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। आम जनता इसे मोदी की लहर से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed