फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sabir Cell returned full amount to the account of three victims of Bhimpura region

साबइर सेल ने भीमपुरा क्षेत्र के तीन पीड़ितों के खाते में लौटाए पूरी रकम

Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sabir Cell returned full amount to the account of three victims of Bhimpura region
बलिया। जनपद के साबइर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तीन खाता धारकों के खाते में पूरी रकम वापस करवाया। जिसकेे बाद शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल की टीम को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

भीमपुुुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा निवासी नागेंद्र कुमार पांडेय के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 25, 26 व 27 अप्रैल 2021 को धोखाधड़ी से 24,700 रुपये निकाल लिया था। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल से त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पीड़ित के खाते में 24,700 रुपये वापस करवाया।
विज्ञापन

उधर, इसी थाने के सेमरी निवासी संजय मौर्या के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खाते से 17900 रुपये 25 व 26 अप्रैल 2021 को निकाल लिया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी से की। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 17900 रुपये बुधवार को वापस करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसी थाने के शाहपुर टिटिहा निवासी विनोद कुमार यादव के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खाते से 4,900 रुपये दो मार्च 2021 को धोखाधड़ी से निकाला गया था। जिसे साबइर सेल की टीम ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4900 रुपये बुधवार को वापस करवाया। साइबर सेल टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्र एवं आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed