{"_id":"5995cf954f1c1b24768b4582","slug":"saajan-neeraj-shekhar-from-the-family-of-ragini","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी के परिजनों से मिले सासंद नीरज शेखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागिनी के परिजनों से मिले सासंद नीरज शेखर
ballia
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रागिनी के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद नीरज शेखर।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित रागिनी हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए गुरुवार को राज्य सभा सांसद नीरज शेखर बजहां गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना, साथ ही उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद नीरज शेखर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की। हत्यारों को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, यशपाल सिंह, जितेंद्र दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, 19 अगस्त को होने वाले श्राद्ध को लेकर सड़क के निर्माण के लिए प्राथमिक विद्यालय के पास गिट्टी गिराई गई है। जबकि सड़क को पिच करने के लिए मशीन भी दो दिनों से बारिश के कारण खड़ी है। विभाग रागिनी के घर तक जाने के लिए सड़क निर्माण करने की तैयारी में है। लेकिन बारिश की वजह से सड़क पर गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि बजहां की स्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को दिया जा रहा है। अब बस ग्रामीणों को ये आस है कि योगी आते हैं या नहीं, ग्रामीण आस लगाए हैं।