फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rumors of only BSP MLA joining BJP and becoming minister

यूपी: बसपा के इकलौते विधायक के भाजपा में जाने और मंत्री बनने की उड़ी अफवाह, उमाशंकर सिंह ने कही ये बात

Sat, 12 Mar 2022 07:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 07:56 PM IST
सार

सोशल मीडिया में उमाशंकर सिंह के भाजपा में जाने व उनके कैबिनेट में शामिल होने और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से उन्हें निलंबित कर देने की अफवाहें छाई रहीं।

विज्ञापन
Rumors of only BSP MLA joining BJP and becoming minister
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा से प्रदेश के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं दिन भर होती रहीं। शनिवार को उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी सूचना सोशल मीडिया में तेजी फैलने के बाद उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया एकाउंट को बंद करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।  

विज्ञापन


  रसड़ा विधान सभा सीट से निर्वाचित बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया में झूठी सूचना प्रसारित करने पर संबंधित फेसबुक एकाउंट को ब्लाक करने और कार्रवाई केलिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। विधायक ने पत्र में कहा है कि एक फेसबुक एकाउंट से भ्रामक और आधारहीन सूचनाएं इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई हैं।
विज्ञापन


इस तरह की सूचना फैला कर जनता के बीच मेरी लोकप्रिय छवि को धूमिल करने की सोची समझी साजिश सुनियोजित एवं कूटनीतिक तरीके से रची जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में उमाशंकर सिंह के भाजपा में जाने व उनके कैबिनेट में शामिल होने और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पार्टी से उन्हें निलंबित कर देने की अफवाहें छाई रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाति-पाति के नाम पर बने संगठन भविष्य के लिए घातक : उमाशंकर

राजनीति में आए हालिया परिवर्तन चिंता जताने वाले हैं। देश व प्रदेश में जाति-पाति के नाम पर बने छोटे-छोटे संगठन व पार्टियां भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती हैं। ये बातें प्रदेश में बसपा से चुनाव जीतने वाले इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को कहीं।

रसड़ा से तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान में जो राजनीति हो रही है, यह ठीक नहीं है। कारण कि जाति-पाति के नाम देश व प्रदेश में बने छोटे-छोटे संगठन व पार्टियों को बड़ी पार्टियों द्वारा प्रश्रय दिया जाना है।

इसका फायदा उठाकर ये लोग बड़ी पार्टियों को किसी भी कार्य के लिए मजबूर कर देते हैं, जो भविष्य के लिए किसी भी पार्टी के लिए घातक हो सकते हैं। कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो वोट के लिए इनसे समझौता नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed