फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways bus ticket payment will be done through ETIM

ईटीआईएम से होगा रोडवेज बसों के टिकट का भुगतान

Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus ticket payment will be done through ETIM
बलिया। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो अगले यानि जून माह से परिवहन निगम अपनी बसों में यात्रियों को अब कैशलेस सफर कराने की तैयारी में है। इसके लिए बलिया डिपो के फोरमैन की आजमगढ़ में ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। अब ट्रेंड फोरमैन डिपो में तैनात परिचालकों को ईटीआईएम के संचालन का हुनर सिखाएंगे। बलिया डिपों ने पूर्व में ही निदेशालय को 60 एंड्रॉयड इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यू मशीन की डिमांड शासन को भेजा है। मशीन उपलब्ध
विज्ञापन

होते ही विभाग रोडवेज की बसों के परिचालकों द्वारा प्रयोग में लाया जाएगा। इसके पूर्व परिचालकों को इसके प्रयोग की बकायदा ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि चूक की कोई गुंजाइश न रहे। एंड्रॉयड इलेक्ट्रॉनिक टिकट इश्यू मशीन (ईटीआईएम) से डेविट-क्रेडिट अथवा स्मॉर्ट कार्ड का स्पर्श कराने मात्र से कार्ड स्कैन हो जाएगा और टिकट से
विज्ञापन

संबंधित रकम का भुगतान हो जाएगा और यात्री को परिचालक द्वारा टिकट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसको लेकर परिचालकों में भी उत्सुकता है। क्योंकि उनको भी कैश के मिलान और उसके झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 60 ईटीआईएम मशीनों का आर्डर दिया गया है। इसके आने से यात्रियों और परिचालकों को कैश लेकर चलने की समस्या से राहत मिलेगी। फोरमैन की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। उम्मीद है अगले माह यह व्यवस्था चलन में आ जाएगी।
-राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed