फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads of UP will like America by 2024 Nitin Gadkari laid foundation stone of Greenfield Expressway

Ballia: 2024 तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी, नितिन गडकरी ने किया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

Mon, 27 Feb 2023 04:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 04:27 PM IST
सार

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Roads of UP will like America by 2024 Nitin Gadkari laid foundation stone of Greenfield Expressway
बलिया के चितबड़ागांव में सभा को संबोधित करते नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को बलिया के चितबड़ागांव पहुंचे। उन्होंने जनपद और आसपास के जिलों के कुल 6500 करोड़ निवेश से सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास रहा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 5320 करोड़ रुपये में बनेगा।

विज्ञापन


ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज 117 किमी व भरौली से ऊंचाडीह तक 17 किमी लिंक फोरलेन है। गाजीपुर और बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गड़करी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के पहले यूपी में सड़कों के नेटवर्क को काफी मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

विज्ञापन

'जो वादा कर रहा हूं वो निभाऊंगा'

छोटे कस्बे से लेकर महानगरों तक आना जाना पूरी तरह सुगम हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्ग बनी थी वर्ष 2023 तक 14 हजार किमी से अधिक सड़क बन जाएगी। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roads of UP will like America by 2024 Nitin Gadkari laid foundation stone of Greenfield Expressway
बलिया के चितबड़ागांव में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं। जो वादा कर रहा हूं वो निभाऊंगा। यूपी की अब तस्वीर बदलेगी। विकास हमेशा सड़क से ही होकर जाता है। अभी बलिया से पटना जाने में आपको चार घंटे लगते हैं। ये हाईवे जब बन जाएगा तब आप एक घंटे में पटना पहुंच जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मांग पर फेफना से हल्दी 200 करोड़ से निर्माण कराने की भी घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कई एक्सप्रेस-वे तथा फोरलेन सड़क की भी घोषणा की जिसमें बनारस, हावड़ा, गोरखपुर आदि क्षेत्रों के रहे। जिले में 13 आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा।

2024 तक बनकर तैयार होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

5320 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बलिया से लखनऊ, दिल्ली और बिहार जाना आसान हो जाएगा। 2024 तक ये एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो सकता है। इसी कुल लंबाई 134 किलोमीटर है। ये एक्सप्रेस-वे गाजीपुर और बलिया जिले से गुजरेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed