{"_id":"60fd8d768ebc3e57fe20c151","slug":"road-accident-two-killed-and-two-injured-after-overspeed-car-collided-with-tree-on-ballia-buxar-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः बलिया-बक्सर रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः बलिया-बक्सर रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
Sun, 25 Jul 2021 09:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:42 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन एक पेड़ से टकराया है। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बलिया-बक्सर रोड पर हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। नरही की ओर जा रहे चितबड़ागांव थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने वहां में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला। एंबुलेंस मंगाकर सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी आदिल (19) पुत्र रहमान, समीर (20) पुत्र सलाउद्दीन, उमरगंज निवासी आदिल (20) पुत्र हवलदार खान और दिलशाद (19) पुत्र अलामत शेख कार से बलिया से बक्सर के जा रहे थे। जैसे बलिया-बक्सर मार्ग पर पहुंचे कि वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा गया। इसमें आदिल व समीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
उमरगंज निवासी आदिल और दिलशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चितबड़ागांव पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन एक पेड़ से टकराया है। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद वृद्ध हुआ अचेत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार गांव में रविवार देर शाम दसूर चौहान 70 पुत्र स्वर्गीय रामचीज चौहान अपने गांव में ही एक किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद वह अचेत होकर वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पकड़ी थाना प्रभारी शिव मिलन सरोज का कहना है कि अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।