सुखपुरा। शिक्षा हमें संस्कार देती है और संस्कारवान मनुष्य निश्चित रूप से आगे बढ़ता है। बच्चे भी संस्कारवान बनें। इसके लिए उन्हें संस्कारित रहकर शिक्षा ग्रहण करनी होगी तभीउनका भविष्य सुनहरा होगा। ये बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति योगेंद्र सिंह ने एएसएम कान्वेंट स्कूल सुखपुरा के 9 वें वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीें।
उन्होंने कहा कि बच्चे प्रतिदिन सुबह उठने के साथ अपने माता-पिता का पैर छुएं और उनसे आशीर्वाद लें। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक अवधेश सिंह को नमन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक को विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समस्त दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने सराहा। नाटक धरती करे पुकार ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदर्भित एकांकी भी काफी सराहा गया। प्रियंका, निधि, मनीषा, पुष्पांजलि, स्नेहा, कोमल, आस्था, दीक्षा, आकांक्षा, श्रेया, नेहा, विवेक, रितेश, अनुराग, स्वप्निल, सत्यम ने प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आनंद सिंह पिंटू है मुख्य अतिथि सहित लगभग एक दर्जन अन्य विशेष लोगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। विद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह, एसपीएन तिवारी, तारकेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह, रानी सिंह, पूजा सिंह, रोहित सिंह, विप्लव सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह एवं संचालन हरेराम सिंह ने किया। आभार प्रधानाचार्य अजीत पांडेय ने व्यक्त किया।