फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rishika selected in UP volleyball team, Harsh

Ballia News: उप्र वॉलीबाॅल टीम में रिषिका का चयन, हर्ष

Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rishika selected in UP volleyball team, Harsh
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 14 बालिका वॉलीबाल चै
नरही। आंध्रप्रदेश के कडप्पा में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 बालिका वॉलीबाॅल चैंपियनशिप के लिए जनपद की रिषिका यादव का उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। 5 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के पहले अयोध्या में दस दिवसीय प्रशिक्षण में वह भाग लेंगी। प्रशिक्षण शिविर के उपरांत रिषिका टीम के साथ 2 जनवरी को आंध्र प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन


विदित हो कि रिषिका विकास खंड सोहांव के नरही की निवासी हैं तथा प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर एक पर संचालित वॉलीबाल शिविर में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय से वॉलीबाल का ककहरा सीखा है। गौरतलब हो कि वर्तमान सत्र में प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक पर संचालित वॉलीबॉल शिविर से वॉलीबॉल नेशनल खेलने वाली चौथी खिलाड़ी हैं। इसके पूर्व वर्तमान सत्र में आशीष राय, शीतल वर्मा, साक्षी ने जूनियर नेशनल एवं स्कूल नेशनल में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया है। शुक्रवार को नरही में कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय, ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान, सचिव चन्दन गुप्ता, विनय राय, अनूप राय, राजेश राय, अभिषेक तिवारी समेत दर्जनों वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर रिषिका को सम्मानित किया।
विज्ञापन


रिषिका के उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में चयनित होने पर क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। रिषिका के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, पवन कुमार राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, निरंजन राय, रमेश राय, शशि प्रकाश राय, अनुज सिंह, रमन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सच्चिदानंद राय, अम्बरीष तिवारी, मोहम्मद इरफान, राम कुमार यादव, संजय पांडे, अवनीश राय आदि ने बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed