फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Reward of 10 thousand arrested

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Reward of 10 thousand arrested
हल्दी। थाना क्षेत्र के गंगा पार ड्रेजिंग कार्य में लगे मजदूरों को मारपीट कर सारा सामान लूटने के आरोपी को पुलिस ने आठ माह बाद सोमवार की देरशाम तमंचे के साथ अगरौली ढाले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

बता दें कि हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार पचरुखिया मौजे में ड्रेजिंग कार्य करा रही कंपनी के कार्यस्थल पर सात जून 2020 की देर रात असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल कर लूटपाट की थी तथा विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों व जेसीबी के आपरेटरों की बेरहमी से पिटाई की थी। तहरीर मिलने के बाद हल्दी पुलिस ने दस लोगों के विरुद्ध लूट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्दी थाने पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी व 10 हजार का इनामिया बिहार के सईया के डेरा निवासी नारायण यादव पुत्र कामता यादव बलिया से टेंपो में बैठ कर अपने गांव जाने के लिए हल्दी की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अगरौली ढाले के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। जब आरोपी के टेंपो को रोका गया तो वह टेंपो से निकल कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने पर गंगा नदी के उस पर ड्रेजिंग कार्य में लगे मजदूरों के पीटने व सामानों की लूट-पाट करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed