फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue matters dominated in the resolution day

समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व के मामले

Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue matters dominated in the resolution day
दोकटी थाने पर समाधान दिवस पर मामलों का निस्तारण करते तहसीलदार बैरिया व थानाध्यक्ष दोकटी। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर कोतवाली परिसर में शनिवार को कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से दो मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामले को संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। इस दौरान राजस्व के पांच तथा पुलिस विभाग के दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर उदय यादव, राकेश सिंह, सुनील सिंह समेत लेखपाल, कानूनगो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रसड़ा कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस क्षेत्राधिकारी एसएन बैस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कुल छह मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें तीन मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामले संबंधित विभागों को सौंप दिए गए। इस मौके पर कोतवाल राजीव सिंह, सिटी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह, अजय यादव, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार: दोकटी थाना परिसर में तहसीलदार बैरिया संजय सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें कुल पांच मामले आए। इसमें से तीन का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। वही दो मामले को संबंधित लेखपाल को निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान लक्ष्मण छपरा के पारिवारिक विवाद का मामला आया। जिसके लिए पंचायत हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अंत में मौके पर जाकर हल करने का समय दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों को निस्तारण के लिए समाधान दिवस कारगर साबित हो रहा है। इस मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी लालगंज देवेंद्र दुबे, लक्ष्मण गुप्ता लेखपाल, शिवशंकर गुप्ता लेखपाल, राम अनुज तिवारी लेखपाल, मुकेश राम लेखपाल सहित अधिकतर लेखपाल व फरियादी उपस्थित रहे। गड़वार
विज्ञापन

थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल पांच मामलों के प्रार्थना पत्र फरियादियों ने प्रस्तुत किए। यह सभी मामले भूमि विवाद संबंधित थे। इस दौरान मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। शेष दो मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस विभाग की टीम भेजी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा, रतसर चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed