फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue inspector suspended for taking bribe

रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व निरीक्षक निलंबित

Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector suspended for taking bribe
जमीन के पैमाइश के लिए रिश्वत लेने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आरोपित राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बैरिया के उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व निरीक्षक को क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। तहसीलदार शैलेश चौधरी को मामले की जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को सोमवार को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि निलंबन के बाद भी उनके खिलाफ दूसरी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खरिका निवासी एक किसान से जमीन के पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। किसान ने 4500 रुपये दिए थे, जिसका चुपके से वीडियो बना लिया गया। शेष 500 रुपये नहीं देने पर राजस्व निरीक्षक पैमाइश करने नहीं गया तो वीडियो को वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक के रिश्वत लेने का विडियो वायरल करने वाले परमानंद के डेरा (खरिका) निवासी कमलेश कुमार यादव के घर जाकर दबंगों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उनसे बयान बदलने के लिए कहा गया। कमलेश यादव ने इस मामले में अपने ही गांव के अरुण यादव, ब्रजेश यादव, महेश यादव के खिलाफ रेवती थाने में तहरीर दी है। इस प्रकरण में तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की और शांति भंग के आरप में उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed