{"_id":"5ffde6478ebc3e2e2358df8c","slug":"resign-before-24-hour-tenure-ballia-news-vns5688046200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल खत्म होने से 24 घंटे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल खत्म होने से 24 घंटे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान से बातचीत करते नगर मजिस्ट्रेट न
- फोटो : BALLIA
बलिया। कार्यकाल समाप्त होने से 24 घंटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर पासवान ने मंगलवार को एक सियासी ड्रामे के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अपने त्याग पत्र में उन्होंने फर्जी भुगतान की शिकायत पर सीडीओ की ओर से छापा मारने का हवाला दिया है लेकिन राजनीति से जुड़े लोग इसे चुनावी मौसम में राजनीतिक लाभ लेने की सियासी चाल बता रहे हैं क्योंकि अपने इस्तीफा में उन्होंने सत्ताधारी भाजपा के प्रभावशाली नेताओं और जिले के मंत्रियों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। बुधवार की मध्य रात्रि को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
अध्यक्ष ने जिक्र किया कि दलित होने के नाते जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्हें पांच साल के कार्यकाल में हर वक्त प्रताड़ित किया गया। जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी को संबोधित त्याग पत्र में जिपं अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के एक मंत्री के दबाव में आकर सीडीओ बार-बार अनावश्यक दबाव बनाकर विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके पूर्व भी तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए सत्ता के दबाव में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस परिस्थिति में मानसिक पीड़ा के कारण स्वयं को असहज महसूस करते हुए पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने में असमर्थ महसूस करते हुए इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा की प्रतिलिपि उन्होंने मुख्यमंत्री से लगायत, पंचायती राज मंत्री, अपर मुख्य सचिव, आयुक्त आजमगढ़ मंडल, जिलाधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी और जिला पंचायत के सभी सदस्यों को भी प्रेषित किया है।
फर्जी भुगतान की शिकायत पर बंद कराया गया जिला पंचायत कार्यालय में ताला
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन को सोमवार को किसी ने फोन करके जानकारी दी कि जिला पंचायत कार्यालय में बिना कार्य कराए ही फर्जी भुगतान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इस जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में इस प्रकार की फाइलें निपटाई जा रही हैं। इसके आधार पर सीडीओ ने शाम साढ़े पांच बजे जिला पंचायत कार्यालय में छापा मारा। उनके पहुंचते ही जिला पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय खुला छोड़कर भाग गए। इससे भड़के सीडीओ ने जिला पंचायत के सभी कार्यालयों में ताला बंद करवाया और चाभियां अपने साथ लेकर चले गए। मंगलवार को सीडीओ के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह 10 बजे चाभियां लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष से बातचीत के बाद चाभी सौंपी। इसके बाद कार्यालय में कामकाज शुरू हुआ।