{"_id":"601949108ebc3e26c75490d9","slug":"reservation-stalled-at-suremanpur-railway-station-for-two-days-passengers-shouted-slogans-ballia-news-vns572345941","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिनों से आरक्षण ठप, यात्रियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिनों से आरक्षण ठप, यात्रियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन लिंक फेल होने की वजह से सैकड़ों रेल यात्रियों को घंटो कतार में खड़ा होने के बाद बिना आरक्षित टिकट कराए घर लौटना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे की इस लचर व्यवस्था को देखते हुए हंगामा किया और नारेबाजी की।
रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को यात्रियों की नाराजगी व स्टेशन पर हो हल्ला मचाने की बात कही तो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फेफना के पास ओएफसी केबल के जल जाने के कारण बलिया जनपद के किसी भी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण का कार्य नहीं हो रहा है। शाम तक सुधार की उम्मीद है। टिकट के कतार में खड़े नितेश कुमार निवासी उपाध्यापुर का सूरत जाने का टिकट कैंसिल कराना था। बुधवार का उनका टिकट था मंगलवार को कैंसिल नहीं हुआ जिससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह की समस्या अखिलेश्वर यादव गोपालनगर, उदयप्रताप सिंह गोन्हियाछपरा, आशीष कुमार मधुबनी व अजय सिंह बैरिया आदि कई यात्रियों ने बताया। लेकिन उनकी समस्या समाधान के प्रति रेल अधिकारी तनिक भी गंभीर नहीं दिखे। इस बाबत मंडल वाणिज्य अधीक्षक पशुपति नाथ मिश्र ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी है, इंजीनियर को सूचना दी गई है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।