{"_id":"672aa857f7b70a2ecca4589036f03774","slug":"repressive-policies-against-discrimination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेदभाव एवं दमनकारी नीतियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेदभाव एवं दमनकारी नीतियों का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक वित्तविहीन महाविद्यालय संघ के बैनर तले टाउन इंटर कालेज के सभागार में मंगलवार को हुई। जिसमें विश्वविद्यालय की स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के प्रति भेदभाव एवं दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करने का प्रस्ताव किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों पर गलत तरीके से सामूहिक नकल का आरोप लगाकर शोषण किया जा रहा है। महाविद्यालयों के संबद्धता आनलाइन किया जाए एवं स्ववित्तपोषित कालेजों को विश्वविद्यालयीय कमेटी में संख्या के आधार पर समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को बगैर किसी कारण परेशान न किया जा सके।
यदि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो स्ववित्तपोषित महाविद्यालय परीक्षा का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। वहीं संगठन की मजबूती एवं सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह, धर्मात्मानंद गुप्ता, रमेश कुमार, श्रीराम शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर शैल सिंह महाविद्यालय, आशा सिंह महाविद्यालय, स्वामी नाथ सिंह महाविद्यालय, श्रीनाथ बाबा जंगली बाबा महाविद्यालय, जमुनाराम महाविद्यालय, गौरी भैया महाविद्यालय, रामकरन पीजी कालेज, चंद्रशेखर बाबा, केशव महाविद्यालय, गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अखिलेश कुमार राय ने किया। अंत में अशोक श्रीवास्तव ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।