फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rental having raised face bloom

साइकल पाकर खिल उठे चेहरे

Fri, 10 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 10 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rental having raised face bloom
प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। गरीबों/श्रमिकों के कल्याण के लिए लागू योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि साइकल सहायता योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो सीधे गरीबों से जुड़ी हुई है। ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए।
विज्ञापन


 ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों एवं आम जनता तक पहुंचे। प्रदेश सरकार अपने वादे पर खरी उतरी है। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने लैपटाप गरीबों के झोपड़ी तक पहुंचा दिया  है।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने कही। वह शुक्रवार को नगर के बापू भवन टाउन हाल में श्रम विभाग की ओर से गरीब मजदूरों के साइकल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन योजना की भी चर्चा करते हुए कहा कि जो भी अपात्र है उनका नाम इस योजना से हटाया जायेगा और जो भी पात्र छूटे है उनको लाभ दिलाया जायेगा। नारद राय ने 144  श्रमिकों को साइकल प्रदान किया।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार के 1500 साइकल वितरण के लक्ष्य  को बढ़ाकर 5000 करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुल 12 हजार श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया वह कम है। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि हर वर्ग के लोगों का विकास करना प्रदेश सरकार की मंशा है। विधायक गोरख पासवान ने भी जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित किया है।


कार्यक्रम में  शशिकान्त सिंह ग्राम प्रधान दौलतपुर, राजेश सिंह मौजूद थे। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साइकल सहायता योजना के अन्तर्गत निर्माण कामगारों को कार्य हेतु अपने आवास से काफी दूरी तय करनी पड़ती है जिसे उन्हें पैदल चलना पड़ता है और अपनी सीमित आय में से धनराशि खर्च करनी पड़ती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed