फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Remove BJP, save the state' democratic Jankranti Yatra started

शुरू हुई ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’ जनवादी जनक्रांति यात्रा

Mon, 16 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
'Remove BJP, save the state' democratic Jankranti Yatra started
बलिया। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की ओर से आयोजित ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’ जनवादी जनक्रांति यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान के नेतृत्व में सोमवार से बलिया से शुरू हुई। इसे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने झंडी दिखाकर सपा कार्यालय से रवाना किया। यह यात्रा पूर्वांचल के जनपदों से होकर 31 अगस्त को अयोध्या पहुंच कर समाप्त होगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी प्रदेश सरकार लोगों को बरगलाकर समाज को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। जनहित और विकास से दूर तक कोई वास्ता नहीं है। यह यात्रा 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने के लिए जन जागरूकता फैलाएगी। यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की कुनीतियों, किसानों की समस्या, मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, फर्जी एनकाउंटर, यूपी में विकास योजनाओं को अवरुद्ध किए जाने सहित अनेक मुद्दों से जनता को परिचित कराया जाएगा। डॉ. संजय सिंह चौहान ने कहा कि हम जनक्रांति यात्रा के माध्यम से अपने समाज को जागृत करेंगे। बागी बलिया हर समय देश और प्रदेश को संकट से निकालने में नेतृत्व किया है। इसीलिए इस यात्रा का प्रारंभ बलिया से कर रहे हैं। राजीव राय, जियाउद्दीन रिजवी, नारद राय, अरविंद गिरी, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, हीरालाल वर्मा, कुबेर नाथ तिवारी, रमेश चंद साहनी, प्रभुनाथ यादव, जलालुद्दीन थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन महासचिव राजन कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed