फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Remember the father of socialism Lohia

याद किए गए समाजवाद के प्रणेता लोहिया

Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Remember the father of socialism Lohia
डा. राममनोहर लोहिया की 48वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि डा. लोहिया के विचारों अनुरूप ही प्रदेश सरकार चल रही है। डा. लोहिया ने कहा था कि रोटी, कपड़ा सस्ती होगी, दवा, पढ़ाई मुक्त होगी। इस पर हमारे मुख्यमंत्री चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार लोहिया की नीतियों के क्रम में ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन शुरू की है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि डा. लोहिया ने गैर बराबरी की लड़ाई पूरी दुनिया में लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हीं के पदचिह्नों पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव चलते हैं और हम लोगों को भी गैर बराबरी मिटाने को कहते हैं। वहीं पूर्व महासचिव विनायक मौर्या ने कहा कि भारत में डा. लोहिया की नीतियां लागू करके ही किसान और मजदूर के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है।


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, चंद्रशेखर उपाध्याय, नंदलाल  गुप्ता, राज प्रसाद यादव, दीवान सिंह, अजय नारायण सिंह, मनोज सिंह, अमित दूबे, सुरनल यादव, राजप्रताप यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed