फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from light sunshine, temperature also increased

हल्की धूप से मिली राहत, तापमान में भी इजाफा

Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from light sunshine, temperature also increased
मौसम का मिजाज अभी भी बहुत ठीक नहीं है। कोहरा, धुंध के साथ शीतलहर का असर जारी है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस किया। लेकिन शाम ढलते एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया। गुरुवार को अधिकतम बढ़कर 21 व न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री रहा। दोपहर बांद हल्की बूंदाबांदी ने एक बार फिर लोगों को परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोग बेहाल हैं। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इसके बावजूद गुरुवार को हवा चलने के कारण शीतलहर व गलन का असर रहा। सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण खासकर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस किया। ठंड से राहत लेने के लिए लोग धूप का आनंद लेते रहे। लेकिन शाम होते ही मौसम पुराने रंग में आ गया और ठंड के साथ ही गलन मे भी इजाफा हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। गलन व शीतलहर से पशु- पक्षी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed