फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Register workers by organizing camps in each block

Ballia News: प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराएं

Fri, 22 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Register workers by organizing camps in each block
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए कैंप लगाकर आवेदकों को लोन करें। यदि कोई आवेदन निरस्त किया जाता है तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमी पंजीयन, औद्योगिक सुरक्षा फोरम एवं कानूनी व्यवस्थाएं, तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से संचालित रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।निवेश मित्र पोर्टल के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 1098 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 796 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

90 शेष आवेदनों में से अधिकांश समयावधि के भीतर हैं, जबकि कुछ विभागों में लंबित हैं।
निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर डीएम ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराए। सुखपुरा मार्केट में बने सार्वजनिक शौचालय की प्लास्टर, सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता, नगर पालिका को निर्देश दिया कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कर तत्काल शौचालय को संचालित कराएं। भृगु आश्रम के पास बनी फोरलेन सड़क और नाले को लेकर एक फैक्टरी संचालक ने बताया कि नाले की ऊंचाई सड़क से 2-3 फीट अधिक है, जिससे फैक्टरी में वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को वहां एप्रोच निर्माण कराने का निर्देश दिया। बलिया शहर में नालियों की सफाई को लेकर भी विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई। डीएम ने अधिशासी अभियंता नगर पालिका को निर्देश दिया कि व्यापार बंधुओं से मिलकर उन स्थानों की चिन्हित कर सूची बनाएं, इसके अतिरिक्त शहर में यूरीनल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों से समन्वय कर निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा एवं व्यापार बंधु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed