{"_id":"8acf253649d6650435a0179fd7331d03","slug":"rebels-celebrated-the-136th-anniversary-of-balia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाई बागी बलिया की 136वीं वर्षगांठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाई बागी बलिया की 136वीं वर्षगांठ
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में जनपद की 136वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर साहित्यकारों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने शहीद चौक में केक काटकर जनपद का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में हर मुकाम पर बलिया अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा।
बताया कि इस जिले की स्थापना एक नवंबर, 1879 में की गई थी। उस समय डीटी रावर्टस को जिले का पहला जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की अध्यक्ष राधिका मिश्र ने कहा कि स्थापना से जुड़े इस कार्यक्रम को जिले के विकास और गौरवपूर्ण इतिहास से जोड़कर प्रकाश में लाया जाए तो वह जिले के उत्थान में काफी उपयोगी रहेगा।
इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, डा. शिवकुमार मिश्र, अरुण कुमार साहू, शशि प्रेम देव, नवचंद्र तिवारी, अर्जुन प्रेमी, फतेहचंद्र बेचैन, अमावस्या यादव, सभासद राजेश गुप्ता, निजामु़द्दीन आदि मौजूद रहे।