{"_id":"61bf672ccb454805502a0be7","slug":"rc-will-be-deducted-for-recovery-ballia-news-vns628845314","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के लिए काटी जाएगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के लिए काटी जाएगी आरसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना अभी भी परवान नहीं चढ़ पा रही है। विभाग की ओर से की गई कवायद के बावजूद बकायेदार बकाया जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। विभाग 50 हजार से अधिक के 25202 बकायेदारों को नोटिस देने के बाद अब आरसी जारी करने की तैयारी में जुटा है।
विभाग की ओर 20 अक्तूबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई जिसमें अलग-अलग तरह के उपभोक्ताओं को छूट देने का प्रावधान है लेकिन दो माह के बाद भी अभी तक चिह्नित बकायेदारों के मुकाबले करीब 10 फीसदी बकायेदारों ने धनराशि जमा की है। जिले में कुल 255952 बकायेदार चिह्नित हैं और अभी तक 25593 बकायेदारों ने ही योजना का लाभ लिया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अब कार्रवाई भी शुरु कर दी है। एक लाख से अधिक के 293 बकायेदारों के खिलाफ आरसी की जा चुकी है तो 50 हजार से अधिक के 25202 बकायेदारों को भी एक सप्ताह पहले नोटिस दी जा चुकी है। अधिकारियों की मानें तो इन बकायेदारों के खिलाफ वसूली के लिए अब आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है।
कोट
कई ऐसे बकायेदार हैं जो वर्षों से विद्युत बकाया जमा नहीं कर रहे हैं और न ही एकमुश्त समाधान योजना में ही शामिल हो रहे हैैं। ऐसे बकायेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। 50 हजार से अधिक के कुछ बकायेदारों को जल्द ही आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया