फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ravan will be killed today

आज मार दिया जाएगा रावण

Fri, 29 Sep 2017 10:26 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 29 Sep 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ravan will be killed today
नगरा में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ में परशुराम के स्वागत के लिए आतुर राजा जनक। - फोटो : ballia
 विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चल रही है। जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए जा रहे हैं। शनिवार को विजयादशमी के दिन असत्य रूपी रावण का अंत भगवान श्रीराम के हाथों होगा। जिले में 28 स्थानों पर रामलीला आयोजित हो रही है, जिसके तहत विजयादशमी के दिन पांच स्थानों पर रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण का पुतला का दहन होगा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के भृगु आश्रम मंदिर, जापलिनगंज (रामलीला मैदान), कदम चौराहा पर रामलीला का आयोजन होता है। जबकि फेफना के मटिही, चितबड़ागांव के नगपुरा व महरेव, हल्दी के हल्दी बगीचा टोला व रेपुरा, नरही में टुटवारी, गड़वार में बीका भगत का पोखरा, सहतवार के कुसौरीकला, सिकंदरपुर के कस्बा में जल्पाकल्पा स्थान, रसड़ा के श्रीनाथ बाबा पोखरा पर रामलीला आयोजित की जाती है। उधर, नगरा थाना के कस्बा, ताड़ीबड़ागांव, सलेमपुर, सराय बगडोरा, डीहवा तथा भीमपुरा थाना के शाहपुर टीटीहा, बरौली, खरौदी, उधरन, चरौवा में रामलीला आयोजित की जाती है। जबकि उभांव थाना के बेल्थरा कस्बा, बनकरा, शाहपुर अफगा, बेल्थरा बाजार रामलीला मैदान व हबसापुर में रामलीला आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


विजयादशमी के दिन रावण व कुम्भकरण का पुतला दहन शहर कोतवाली के रामलीला मैदान (जापलिनगंज) व भृगु आश्रम मंदिर में किया जाता है। जबकि भीमपुरा के बरौली, नगरा के कस्बा, रसड़ा के श्रीनाथ बाबा पोखरा पर रावण व कुम्भ का पुतला दहन किया जाता है। शेष रामलीला में कुछ में अलग-अलग तिथियों पर दहन होता है। अन्य में नहीं होता है। वर्तमान में रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ का पुतला व पटाखा लगाकर लगभग 75 हजार से एक लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। पुतला को बनाने के लिए बंगाल और बिहार के कारीगार भी आते हैं, जिसे तैयार करने में चार से पांच दिन            लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed