फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ration card of 1822 people who do not take frequent rations can be canceled

लगातार राशन नहीं लेने वाले 1822 लोगों का राशनकार्ड हो सकता है निरस्त

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Ration card of 1822 people who do not take frequent rations can be canceled
बैरिया। लॉकडाउन के बीच बैरिया तहसील क्षेत्र के 1822 अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का राशनकार्ड निरस्त हो सकता है। ऐसा प्रति माह खाद्यान्न न लेने तथा इस आपदा के समय में नि:शुल्क चावल नहीं लेने वाले कार्डधारकों के साथ हो सकता है। विभाग द्वारा इस तरह के कार्ड को सूची से बाहर किया जा रहा है। ऐसे कार्डधारकों की रिपोर्ट शासन ने पूर्ति विभाग से मांगी है।
विज्ञापन

खाद्य रसद आयुक्त पांच महीनों से लगातार राशन न लेने वालों पर पैनी नजर लगाए हुए है। कोरोना महामारी में नि:शुल्क चावल न लेने वाले अन्त्योदय कार्डधारकों को सूची से बाहर करने का काम किया जा रहा है। खाद्य व रसद आयुक्त ने पूर्ति निरीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है कि सूची से हटाए गए अन्त्योदय कार्डधारकों ने अगर पांच माह के अंदर एक बार भी राशन लिया हो तो जांचोपरांत रिपोर्ट दें ताकि उनका कार्ड बहाल कर दिया जाए। वहीं, पांच माह से लगातार राशन न लेने वाले पात्रगृहस्थी कार्डधारकों के राशनकार्ड को निरस्त किया गया है। पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने बताया कि तहसील क्षेत्र के बैरिया विकासखण्ड अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों का 58 अन्त्योदय कार्ड, मुरलीछपरा व रेवती आंशिक को मिलाकर कुल 122 अन्त्योदय राशनकार्ड को सूची से बाहर किया गया है। इसके अलावा कुल 1700 पात्र गृहस्थी राशनकार्ड को सूची से हटाया गया है। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी कृष्णगोपाल पांण्डेय ने कहा कि इस महामारी में नि:शुल्क चावल वही व्यक्ति नहीं ले सकता है जिसे राशन की आवश्यकता नहीं है। जिले में एक लाख एक हजार अन्त्योदय कार्ड के सापेक्ष 2990 अन्त्योदय राशन कार्डधारकों ने राशन नहीं लिया। इसके अलावा सैकड़ों पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने पांच महीने से लगातार राशन नहीं लिया है। इसके चलते इनके राशनकार्ड को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed