फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rangoli made students give message to common man

रंगोली में उकेरा, कैसे रखा जाय पर्यावरण को सुरक्षित

Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rangoli made students give message to common man
दीपावली पर्व पर रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। दीपावली के एक दिन पूर्व जिले के कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपना हुनर दिखाया। रंगोली प्रतियोगिताओं में पहले से तीसरे स्थानों पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

माँ सुरसरी सेवा संस्थान से संचालित सेवा सदन पब्लिक स्कूल, कथरिया में शनिवार को दीपावली मनाई गई। इसमें बच्चों ने रंगोली बनाकर समाज को संदेश दिया। प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रुपी प्रकाश की तरफ बढ़ने का यह दीप उत्सव हमें प्रेरित करता है। इस मौके पर अविनाश पांडेय, अश्ववनी तिवारी, राजनारायण सिंह, संतोष कुमार, भोला नाथ यादव, द्रोपदी राय, सुनैना सिंह, अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रसड़ा: मंदा रेलवे क्रासिंग स्थित राजीव गांधी शिक्षण संस्थान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में राहुल कुमार, विशाल कुमार, प्रद्युम्न राजभर, यशवन्त कुमार ने रंगोली द्वारा पर्यावरण कैसे सुरक्षित रखेंगे, प्रदर्शित करने पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्र प्रेम प्रदर्शित कर निर्जला, सोनी कुमारी, नेहा यादव, मधु , रिंकी यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान विशाल राजभर, विपुल कुमार सचिन चौहान, विशाल पासवान, कुंबज सिंह ने प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह, निर्देशक ममता सिंह, गौरी शंकर सिंह, दिनेश प्रसाद यादव, आमिर हसन, गणेश प्रजापति, शैलजा यादव, रोहित कुमार राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबहर: अड़रा घोड़हरा स्थित एस जी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल अरविंद तिवारी, प्रफुल्ल चंद्र पाठक, बबन चौबे, प्रभु नाथ तिवारी ने कक्षा 8 की रंगोली को प्रथम, कक्षा 11 की रंगोली को द्वितीय तथा कक्षा 12 की रंगोली को तृतीय घोषित किया। प्रबंधक अन्नपूर्णा नंद तिवारी ने सभी टीमों के प्रतिभागियों को शील्ड एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमिल दुबे, रोहित सिंह दीपक सिंह कृष्ण चंद्र गुप्ता इश्तियाक अहमद इमरान अंसारी अनु सिंह सोनाली मिश्रा रुक्मणी सिंह रवि यादव धर्मराज सिंह परमानंद चौबे नेहा साह आदि लोग मौजूद रहे।

रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश : सिकंदरपुर। बंशी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में शनिवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगोली के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीनियर वर्ग में प्रकृति के प्रति बदलो प्रवृत्ति एवं 370 तथा पीओके की रंगोली नामों के अनुकूल रही। छात्रों के रंगोली प्रतियोगिता का आंकलन निर्णायक मंडलों ने किया। पूर्व प्राथमिक वर्ग में प्रथम 3 सी, द्वितीय 3 डी और तृतीय 2 सी तथा प्रथम बी एवं सी रहे। सब जूनियर वर्ग में प्रथम 4 बी, द्वितीय 4 ए एवं तृतीय 5 बी रहे। वहीं जूनियर में प्रथम 7 सी, द्वितीय 6 इ एवं तृतीय 8 ऐ एवं 7 बी रहे तथा सीनियर वर्ग में प्रथम 12 बी, द्वितीय 11 ए तथा तृतीय 12 डी रहे। रंगोली प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह ने छात्रों को स्वस्थ, स्वच्छ और आनंद के साथ दीपावली के पर्व को मनाने की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय, उप प्रधानाचार्या शीला सिंह, नीरज उपाध्याय, आरपी सिंह, शीबा नाज, अविनाश चतुर्वेदी, दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक मंडल में यूएन वर्मा, निशा तिवारी, नर्वदा गुप्ता तथा प्रियंका त्रिपाठी रही। इसी क्रम में क्षेत्र के चतुर्भुज नाथ इंटर कॉलेज सनराइज पब्लिक स्कूल इनक्रेडिबल पब्लिक स्कूल गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज, आरएसएस गुरुकुल एकेडमी के प्रांगण में भी छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed