{"_id":"59441e1c4f1c1b6b3e8b4794","slug":"rampage-seeing-list-of-ration-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड की सूची में बाहरी लोग देख हंगामा, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड की सूची में बाहरी लोग देख हंगामा, हाथापाई
ballia
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड सूची में नाम देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड विकास खंड दुबहर स्थित चंद्रपुरा गांव में शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र चौरसिया की अध्यक्षता में राशन कार्ड बनाने के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सूची में बाहरी लोगों के नाम देख हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
गांव के हरेराम, मंशा देवी, शंकर, मुन्नीलाल, ब्रजेश, रामनाथ राजभर, बृजेश आदि लोगों ने बताया कि विद्यालय पर राशन कार्ड की सूची चस्पा की गई है। इसमें 50 से अधिक परिवार के लोग इस गांव के नहीं है। इसी को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र चौरसिया ने बताया कि राशन कार्ड पात्रता के आधार पर ही बनेंगे। पिछली बार ब्लाक स्तर से पात्रों की सूची जिला पूर्ति कार्यालय को भेजी गई थी, लेकिन राशन कार्ड फीडिंग के नाम पर धांधली की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जिनका अंत्योदय कार्ड पहले था, उसका नाम काटकर अपात्र का नाम राशन कार्ड सूची में अंकित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों चेतावनी दी कि पात्रता के आधार पर सूची तैयार नहीं की गई तो जाएगी तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार, ब्रजेश कुमार, शत्रुघभन सिंह, अरुण कुमार सिंह, मुन्नी लाल गोंड, चंद्रकेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
राशन कार्ड को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
इब्राहिमपट्टी में राशन कार्ड बनने के बावजूद भी नेट पर नाम शो न करने और राशन न मिलने के मामले में भीमपुरा गाँव के कार्ड धारकों ने शुक्रवार को भीमपुरा चौक पर एक घण्टे आवागमन बाधित कर दिया। उनका कहना था कि नेट पर नाम न होने की वजह से उन्हें राशन व चीनी भी नही दी जाती है।
इसकी शिकायत के बावजूद भी सेक्त्रस्ेटरी के द्वारा कोई कदम न उठाने से कोटेदार और उनकी मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी शिकायत एसडीएम से करने की बात कहकर जाम को समाप्त करवाया।