फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajeshwar Das Brahmalin, devotees gathered in the last journey

राजेश्वर दास ब्रह्मलीन, अंतिम यात्रा में उमड़े भक्त

Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwar Das Brahmalin, devotees gathered in the last journey
चैनराम बाबा समाधि स्थल के महंत श्रीश्री राजेश्वर दास ब्रह्मलीन होने के बाद अंतिम दर्शन के लिए उम? - फोटो : BALLIA
सहतवार। चैनराम बाबा समाधि स्थल के महंत राजेश्वर दास के शुक्रवार की शाम ब्रम्हलीन होने के बाद शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रम्हलीन हुए राजेश्वर दास महाराज को दतहां गांव के सामने सरयू में विधि-विधान से जलसमाधि दी गई।
विज्ञापन

राजेश्वर दास का हृदयाघात से निधन हो गया था। सूचना मिलते ही चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में उनके अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। राजेश्वर दास काफी दिनों से हृदय की बीमारी से जूझ रहे थे। इनका इलाज चल रहा था। राजेश्वर दास 1970 से अपने गुरु श्रीहरि प्रपन्न रामानुज दास के सानिध्य में समाधि स्थल पर रह रहे थे। श्री हरि प्रपन्न रामानुज दास के 1987 में ब्रम्हलीन होने के बाद राजेश्वर दास ने समाधि स्थल के महंत का पदभार ग्रहण किया। जल समाधि यात्रा में महेश्वर सिंह, महंत कमल नारायण दास, विधायक केतकी सिंह, नीरज सिंह गुड्डू, धर्मनाथ सिंह, शशिकांत सिंह, हीरा लाल वर्मा, संजय पांडेय बबलू, राजेश्वर सिंह मुन्ना, योगेंद्र सिंह, राजीव सिंह, अजय सिंह, राकेश यादव, काशीनाथ पांडेय, डा.मुन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed