फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raised a voice against rising inflation.

Ballia News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज

Tue, 09 Jun 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Raised a voice against rising inflation.
वि​​भिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदा​धिकारी
बलिया। खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व सीएनजी के संकट और महंगाई तथा श्रमिकों, किसानों की समस्याओं के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके दौरान सभा भी की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि युद्ध का बहाना लेकर सरकार और कंपनियां उपभोक्ताओं को ठग रही हैं।
विज्ञापन

आए दिन डीजल, पेट्रोल, सीएनजी तथा रसोई गैस के दाम किस्तों में बढ़ रहे हैं। इसके प्रभाव से माल ढुलाई और किराया महंगा हो रहा है। इससे तमाम आयातित चीजें महंगी होती जा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि इरान के साथ अमेरिका के युद्ध को ढाल बनाकर सरकार काम कर रही है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील करके सरकार ने यहां की खेती तथा किसानों को गुलाम बनाया है। अनाज, कपास, दालें, दूध, मक्का आदि यदि अमेरिका से आएगा तो भारत के किसानों की फसलों को कौन खरीदेगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। मांग की गई कि किसानों की फसलों की खरीद के लिए एमएसपी क़ानून बनाया जाए। बिजली निगम का निजीकरण वापस किया जाए। स्मार्ट मीटर योजना रद्द की जाए। चार श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए। कार्यक्रम में 12 संगठनों के लोग शामिल हुए। इसमें दो ट्रेड यूनियन भी शामिल थीं। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक परमात्मा नंद राय, लक्ष्मण पांडे, जनार्दन सिंह, रघुबंस उपाध्याय, बलवंत यादव, सुरजीत कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed