फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railways will hand over MST passengers in the coming days

आने वाले दिनों में एमएसटी के यात्रियों को रेलवे देगी सौगात

Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Railways will hand over MST passengers in the coming days
बलिया। कोरोना काल में हुए लाकडाउन के कारण रेलवे के पैंसेंजर ट्रेनों में मासिक टिकट(एमएसटी)पर यात्रा करने वाले लोग सकते में हैं। कारण कि मार्च के आखिरी सप्ताह यानि 25 मार्च से देश में लाकडाउन लागू हो गया, जो तीन माह तक चला इस दौरान एमएसटी पर यात्रा करने वालों का न सिर्फ टिकट बेकार हो गया बल्कि बाकि बचें दिनों में भी यात्रा करने से वंचित होना पड़ा। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि रेलवे आने वाले दिनों में उन्हें पुराने मासिक टिकट पर बाकी बचें दिनों की यात्रा करने की सुविधा मुहैया कराएगा। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बुधवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाकडाउन के कारण जिले के तमाम एमएसटी टिकट धारी रेल यात्रियों को काफी नुकसान हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आने वाले दिनों में एमएसटी यात्रियों को बड़ी रियायत देने का फैसला लिया है। बताया कि रेलवे सभी तरह के टिकटों की क्षति पूर्ति कर रहा है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में जब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा तो एमएसटी धारकों के लिए भी बाकी बचे दिनों की यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हालांकि पिछले लाकडाउन के कारण बलिया रेलवे को एमएसटी नहीं बनने से खासा नुकसान नहीं हुआ है। यह बहुत मामूली और ना के बराबर है। अलबत्ता इतना जरूर है कि हम अपने उन नियमित यात्रियों की सेवा करने से वंचित रह गए, जो एमएसटी के माध्यम से रेलवे के हमसफर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed