फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railways demolished three decades old encroachment, security remained strict

Ballia News: रेलवे ने ढहाया तीन दशक पुराना अतिक्रमण, सख्त रही सुरक्षा

Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Railways demolished three decades old encroachment, security remained strict
बलिया। रेलवे स्टेशन के उत्तरी प्रवेश द्वार (महुआ मोड़) का विस्तार किया जा रहा है। मोड़ पर विगत तीन दशक से अधिक समय से हुए अतिक्रमण को रेलवे ने बुधवार को ध्वस्त करवा दिया। इस दाैरान सुरक्षा के लिए जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर के महुआ मोड़ के पास एक भवन में शराब की दुकान संचालित होती थी। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों व कर्मचरियों से शराबी आए दिन विवाद करते थे।
विज्ञापन

रेलवे ने बार-बार चेतावनी देने के बावजूद शराब दुकान बंद न होने पर रेलवे ने उक्त भवन के चारों तरफ आठ फुट सुरक्षा वाल खड़ी कर दी। आसपास की सभी जमीन रेलवे की थी, उक्त भवन में आने जाने का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर दो मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। पूरे परिसर के सुदंरीकरण को लेकर रेलवे दुकानों व अन्य अतिक्रमण को हटा रही है। इसी क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो बुलडोजर लगाकर भवन को ध्वस्त कराया। भवन से रेलवे के कई लोहे के सामान मिला।

सुरक्षा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा, कोतवाली पुलिस, सीनियर सेक्सन इंजीनियर प्रदीप कुमार, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर रेलवे व जीआरपी के अलावा कोतवाली की फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed