{"_id":"5ece82948ebc3e905a08ed33","slug":"railway-administration-decided-roster-for-refund-of-reserved-tickets-ballia-news-vns526985735","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित टिकटों की वापसी के लिए रेल प्रशासन ने तय किया रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित टिकटों की वापसी के लिए रेल प्रशासन ने तय किया रोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। यात्रियों ने देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न ट्रेनों से आवागमन करने के लिए 22 मार्च से 30 जून तक के लिए टिकट आरक्षित करवाया है। लेकिन इन यात्रियों की यात्रा कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन की वजह से स्थगित हो गया। इन यात्रियों का टिकट कैंसिल कर पैसा वापस देने के लिए रेल प्रशासन ने रोस्टर बनाकर तिथि तय किया है।
22 मार्च से 31 मार्च तक आरक्षित टिकटों की वापसी 27 मई को हो रहा है। वहीं एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक आरक्षित टिकटों की वापसी तीन जून, 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आरक्षित टिकटों का वापसी नौ जून को, एक मई से 15 मई तक के आरक्षित टिकटों की वापसी 16 जून को, 16 मई से 31 मई तक की वापसी 23 जून को होगी जबकि एक जून से 30 जून तक आरक्षित टिकटों की वापसी 30 जून को किया जाएगा। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से होकर एक जून से चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस व साबरमती एक्सप्रेस चार ट्रेनों के आरक्षित टिकट के लिए काफी कम लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन छह से सात टिकट हो रहा है वहीं पूर्व की तिथियों पर किए गए आरक्षित टिकटों की वापसी कराने के लिए अधिक लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में टिकट कैंसिल के लिए रेल उच्चाधिकारियों द्वारा रोस्टर तैयार किया गया है।