फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pythons found at two places within two days

Ballia News: दो दिनों के भीतर दो जगह मिले अजगर

Thu, 15 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pythons found at two places within two days
बेल्थरारोड। क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो जगह से अजगर मिलने से लोगों में दहशत है। रविवार और मंगलवार को अलग-अलग स्थान पर मिले इन अजगर को वन विभाग ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को खैरा खास गांव में 6 फीट लंबा अजगर मिला। इससे पहले रविवार को अजगर मिला था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही समय में उसे पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इसके पहले रविवार शाम को भागलपुर पुल के पास एक बंद पड़े पेट्रोलपंप के सामने सड़क के किनारे करीब 8-9 फीट लंबा अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया था। अजगर को अचानक रेंगता देखकर राहगीर घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

वन दरोगा उग्रसेन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के कारण सरीसृप गर्म स्थान की तलाश में अक्सर आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। उन्होंने दोनों अजगरों को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए कहा कि उन्हें वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि अजगर या किसी अन्य जंगली जीव को देखने पर भीड़ न लगाएं और उसे छेड़ने की कोशिश कदापि न करें। ऐसी स्थिति में पुलिस व वन विभाग को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed