फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purchase stalled at purchasing center due to lack of sacks, farmers upset

बोरियों के अभाव में क्रय केंद्र पर खरीद ठप, किसान परेशान

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Purchase stalled at purchasing center due to lack of sacks, farmers upset
बैरिया। तहसील क्षेत्र में गेंहू क्रय केन्द्रों पर गेंहू खाद रसद विभाग की सरकारी बोरियों के अभाव में गेहूं क्रय कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक तो लॉकडाउन की वजह से हम किसानों के गेंहू का क्रय काफी बिलम्ब से शुरु किया गया। इसके बाद पांचवी बार आंधी व बारिश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। बची खुची गेहूं बिक्रय के लिए किसान गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुच रहे हैं तो मार्केटिंग इंस्पेक्टर द्वारा बोरी न होने की बात कहकर किसानों का गेहूं क्रय नहीं किया जा रहा है। शुभनथई निवासी दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री पंडित तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि गेंहू बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व तहसील से सत्यापित कराने के बाद लालगंज क्रय केन्द्र पर हमें गेहूं बेचने के लिए टोकेन मिला। इसके बाद तिथि तय कर गेंहू मंगवा लिया लेकिन अब बारी न होने की बात कहकर दौड़ाया जा रहा है। कई किसानों ने भी लालगंज गेहूं क्करय केन्द्र पर बोरी के अभाव में गेहूं क्रय न होने की शिकायत एसडीएम से की है। यही हाल रानीगंज गेहूं क्रय केन्द्र की भी है जहां बोरियों के अभाव में एक दिन गेंहू क्रय कार्य ठप हो गया। हालांकि इसके बाद एक गांठ बोरियां मिली जिससे 500 पाकेट गेहूं क्रय होने के बाद इस गेहूं क्रय केन्द्र पर भी क्रय कार्य ठप होना तय है। इस बाबत लालगंज गेंहू क्रय केन्द्र के प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर धनन्जय कनौजिया ने बताया कि बोरिया समाप्त हो गई हैं और जिले से बोरियां मिल नहीं रही है जिससे गेंहू क्रय का कार्य ठप है। बोरियां उपलब्ध होते ही क्रय कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed