फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purchase and sale billing work affected

खरीद-बिक्री की बिलिंग का कार्य प्रभावित

Wed, 05 Jul 2017 10:44 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 05 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Purchase and sale billing work affected
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया
पहली जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो जाने से व्यापारी अपना कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी लागू होने के बाद कीमतों को लेकर असमंजस है। बिल किस कीमत पर बनाया जाय, व्यापारी परेशान हैं। इसी उधेड़ बुन में वह अपनी बिलिंग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जीएसटी लागू करने के बाद केंद्र सरकार ने व्यापारियाें को भले ही राहत देने का वादा किया हो लेकिन एक जुलाई के  बाद से कारोबार करने वाले थोक तथा बड़े व्यापारी इसको लेकर काफी उधेड़ बुन में है। जिससे उनके व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों की माने तो रेट में नया पुराना का लफड़ा तो है ही किसी भी दूकानदार से पैन, आधार और जीएसटी नंबर मांगने पर बहानेबाजी कर रहा है। ऐसे में दूकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पूछे जाने पर बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि थोक दूकानदाराें के लिए जीएसटी परेशानी का सबब बना हुआ है। फुटकर दूकानदार मांगने पर भी अपना जीएसटी नंबर, आधार तथा पैन नंबर नहीं दे रहे हैं। जिनके पास जीएसटी में पंजीकरण वह भी किसी न किसी तरह बचने के फिराक में है। ऐसे में प्रोग्राम भी असमंजस्य की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों द्वारा जैसे-जैसे प्राइज लिस्ट जारी किए जा रहे है उन्हें खुद ही लोड करना पड़ रहा है। हर दवा के मालीक्यूल का एचएसएन कोड़ कंप्यूटर में फीड करना है।

करीब दो हजार से अधिक मालीक्यूल है जिनके एचएसएन कोड भरने है। व्यापारी राजेश कुमार बताया कि जो केंद्र सरकार ने बीस लाख तक के टर्न ओवर पर छूट देने की बात कहीं है उसको लेकर भी दूकानदार असमंजस में है। जिसके चलते कोई भी दूकानदार अपना जीएसटी पंजीयन नंबर नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed